चचेरे भाई की पत्नी पर डाल रहा था डोरे, सोते वक्त सिर पर पत्थर पटककर की थी हत्या, 4 गिरफ्तार | Was putting strings on cousin’s wife, killed her by pelting stones on her head while sleeping, 4 arrested

- Hindi News
- Local
- Mp
- Satna
- Was Putting Strings On Cousin’s Wife, Killed Her By Pelting Stones On Her Head While Sleeping, 4 Arrested
सतना12 मिनट पहले
अमरपाटन थाना क्षेत्र के खेरिया कोठार में किसान की जान उसकी गंदी नियत और आशिक मिजाजी ने ले ली है। चचेरे भाई ने ही साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और मौत को हादसा दिखाने के लिए शव के पास करंट की तार फेंक दी लेकिन बिजली के तार और मृतक की चोंटे संदेह का आधार बन गई और अंधे हत्याकांड को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।
अमरपाटन थाना क्षेत्र के खेरिया कोठार में पंप हाउस में 20 जनवरी को मृत मिले किसान ललन सिंह पिता स्व. लोकनाथ सिंह 38 वर्ष की हत्या का सतना पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के चचेरे भाई घनश्याम सिंह पिता लेखराम सिंह 39 वर्ष, भूपेंद्र सिंह पिता लोकमणि सिंह 39 वर्ष, लखन विश्वकर्मा उर्फ रामजी विश्वकर्मा 40 और अभयराज सिंह उर्फ ललवा पिता इंद्रपाल सिंह 46 साल निवासी खेरिया कोठार अमरपाटन को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार की शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि ललन सिंह की हत्या उसकी गंदी नीयत और रंगीन मिजाजी का दुष्परिणाम थी। वह खुद भी बाल बच्चेदार था लेकिन महिलाओं को लेकर उसके ख्याल और निगाहें दोनो ठीक नही थे। उसकी इस हरकत के बारे में उसके साथी भूपेंद्र को भी खबर थी और उसने मृतक के चचेरे भाई घनश्याम को भी जानकारी दी थी। मृतक अपने चचेरे भाई की पत्नी पर भी डोरे डालता था जिसकी जानकारी उसके चचेरे भाई को हो गई थी।
घनश्याम, भूपेंद्र ललन से खफा थे लिहाजा उन्होंने इसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और 19-20 जनवरी की दरमियानी रात भारत तिवारी के पैपखरा स्थित खेत में बने पंप हाउस में पहुंच गए। यह खेत मृतक ने अधिया में ले रखा था। लिहाजा वह यहां रखवाली करने आता था। आरोपियों को ललन सोता हुआ मिला। दो आरोपी पहरेदारी में लग गए जबकि दो ने ललन को उठा कर स्टार्टर के पास ले गए जहां उन्होंने उसके सिर को ईंट- पत्थर के ऊपर कई बार पटका जिससे उसकी मौत हो गई।
Source link