मध्यप्रदेश

Mp News:कांग्रेस में पांच जिला अध्यक्षों को होल्ड करने के फर्जी लेटर वायरल – Mp News: Fake Letter To Hold Five District Presidents In Congress Viral


Bhopal: मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के साथ जिला अध्यक्षों के नाम घोषित होने के बाद पार्टी में विरोध बढ़ता जा रहा है। इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष को होल्ड करने के बाद बुधवार को पांच अन्य नव नियुक्त अध्यक्षों की नियुक्ति होल्ड करने के लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिनको कांग्रेस की तरफ से फर्जी करार दिया गया।

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रभारी जेपी अग्रवाल के नाम से पांच अध्यक्षों की नियुक्ति को होल्ड करने का पत्र वायरल हुए। इसमें भिंड, जबलपुर ग्रामीण, पन्ना, गुना और ग्वालियर शहर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नाम शामिल थे। इसकी पुष्टि करने कांग्रेस पदाधिकारियों से संपर्क किया तो उनको ही लेटर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पत्र को फर्जी होने की जानकारी दी।

उन्होंने लिखा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल के लेटर हेड पर कुछ नियुक्तियों को होल्ड करने का लेटर जारी किया है। यह लेटर पूरी तरह असत्य और कूट रचित है। बता दें इससे पहले कांग्रेस में इंदौर शहर का नए अध्यक्ष को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल ने इंदौर शहर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को होल्ड कर दिया था।

 


Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!