हड़ताल पर गए संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी, कामकाज ठप्प | Contract and outsourced employees went on strike, work stopped

बैतूल11 मिनट पहले
बिजली विभाग के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वे अपनी 3 सूत्रीय मांग पूरी करने की मांग कर रहे हैं। नाराज कर्मचारियों ने आज से अपनी मांगों के लिए धरना भी शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल के चलते काम बंद कर दिया है। इससे बिजली विभाग के सब स्टेशन और कार्यालयीन कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गई है। इस हड़ताल में कर्मचारियों की खासी तादाद मौजूद है। हड़ताल को बिजली कर्मचारी संघ के 8 संगठनों का समर्थन मिला हुआ है।
यह कार्य हो रहा प्रभावित
हड़ताल वैसे तो 21 जनवरी से शुरू हुई है।लेकिन आज से संविदा व नियमित कर्मचारियों ने भी इसका समर्थन कर दिया है। जिसकी वजह से बिजली विभाग में कई स्तर पर कामकाज ठप्प हो गया है। बताया जा रहा है की हड़ताल में शामिल की पंच ऑपरेटर ,मीटर रीडर,लाइन हेल्पर, सब स्टेशन आपरेटर,संविदा लाइन हेल्पर के शामिल होने से कामकाज प्रभावित हुआ है।
यह है हड़तालियों की मांग
- विद्युत संविदा कर्मचारी का नियमितकरण किया जाए।
- नियमित कर्मचारियों का रोका गया फिन्ज बेनीफिट दिया जाए।
- सभी आउटसोर्स कर्मचारियों का संविलियन कर मानव संसाधन नीति का निमार्ण किया जाए।
- भारतीय जनता पार्टी के जनसकल्प 2013 पेज क्र . 33 बिन्दु क्र . 9.6 में शामिल स्वीकार मांग।
यह संगठन है शामिल
यूनाइटेड फोरम फॉर एम्पलाइज संघ मध्यप्रदेश, विद्युत मंडल तकनीकी कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश, विद्युत अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ , मध्यप्रदेश आउटसोर्स कर्मचारी संगठन मध्यप्रदेश, बाह्यस्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन अधिकारी कर्मचारी संगठन अपने सभी सदस्यों सहित 70 हजार आउटसोर्स संविदा अधिकारी कर्मचारी नियमित कर्मचारी शामिल
Source link