मध्यप्रदेश

भाजपा पार्षद ने बुजुर्ग महिला की तोड़ी थी हड्डियां, 17 दिन से थी इलाजरत, कांग्रेस बोलीं- गिरफ्तारी हो | BJP councilor had broken the bones of an elderly woman, she was under treatment for 17 days, Congress said – should be arrested

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • BJP Councilor Had Broken The Bones Of An Elderly Woman, She Was Under Treatment For 17 Days, Congress Said Should Be Arrested

खंडवा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतिका पूनम पति प्रकाश गोस्वामी।

खंडवा में भाजपा के वर्तमान पार्षद ने एक आपसी विवाद में कांग्रेस के पूर्व बुजुर्ग पार्षद व उनकी पत्नी की हड्डियां तोड़ दी थी। घटना 3 जनवरी की रात की है। तबसे बुजुर्ग दंपत्ति इलाजरत है। महिला की हालत नाजुक थी, जिन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। इधर, घटना पर कांग्रेस नेता कुंदन मालवीया ने आरोपी बीजेपी पार्षद पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

भाजपा नेता और वार्ड नंबर 37 के पार्षद पवन गोस्वामी ने 63 वर्षीय प्रकाश गोस्वामी और उनकी 57 वर्षीय पत्नी पूनम को इतना पीटा कि उनकी हड्डियां टूट गई थी। दंपती का कसूर सिर्फ इतना था कि जब पवन रोड से गुजर रहा था तो पति की नजर उस पर पड़ गई। पवन बौखला गया और कहने लगा कि घूरकर क्यों देख रहे हो। उसके बाद पहले बुजुर्ग को पीटा। जब पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उन्हें भी पीटा। बाल पकड़कर रोड पर घसीटा। बेटे-बहू आए तो उनके साथ भी मारपीट की थी। घायल प्रकाश कांग्रेस नेता है और पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। शनिवार को पत्नी पूनम ने दम तोड़ दिया।

मृतिका पूनम के शरीर की जगह-जगह हड्डियां टूटने से हालात गंभीर बनी हुई थी। सिंधी कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में इलाज चला। कूल्हे की हड्डी टूटने पर बड़ा ऑपरेशन हुआ था। जिसमें कटोरी बदली गई। 17 दिन के भीतर दो बार हुआ। बता दें कि, पार्षद पवन भी घटना के बाद जिला अस्पताल में भर्ती हो गया था। इधर, थाना मोघट रोड पुलिस ने पार्षद पवन गोस्वामी पर मारपीट की सामान्य धाराओं में केस दर्ज किया था। तब भी कांग्रेस नेता कुंदन मालवीया ने हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कराने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं…

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!