किसान ने बगीचे में लगा रखे थे चंदन के पेड़, चोर रात में इलेक्ट्रिकल मशीन लेकर आए, काटकर भाग गए | Thieves cut sandalwood tree from farmers garden in Rewa

रीवाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों चंदन तस्करों का आतंक फैला हुआ है। पुलिस के मुताबिक एक किसान अपने बगीचे में बीचों-बीच चंदन के कई पेड़ लगाकर रखे थे। जहां बीती रात अज्ञात चोर रात में इलेक्ट्रिकल मशीन लेकर आए। जो पेड़ के मध्य का हिस्सा काटकर भाग गए है।
सुबह किसान बगिया पहुंचा। वहां के हाल देखकर होश उड़ गए। आसपास जानकारी एकत्र करने पर पता चला कि शातिर चोर चंदन का पेड़ मशीन से काट ले गए है। फरियादी की शिकायत पर मऊगंज पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही चोरों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात चन्द्र प्रताप सिंह निवासी बहेरा डाबर की बगिया को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया है। दावा है कि शातिर चोर बगिया के अंदर लगे बेशकीमती चंदन के पेड़ इलेक्ट्रिकल मशीन से काटकर चंपत हो गए है।
पुराने पेड़ को चोरों ने बनाया निशाना
पुलिस का कहना है कि चोरी गया चंदन का पेड़ वर्षों पुराना है। जिस पर शातिर चोर वर्षों से नहर बनाए हुए थे। बदमाशों ने पहले से रेकी कर इलेक्ट्रिकल मशीन से चोरी की योजना बनाई। जिस पर वह कामयाब हो गए है। उनको किसान के बारे में पल पल और बगीचे के मार्ग की जानकारी थी।
Source link