मध्यप्रदेश

Neemuch:पुलिस पर फायरिंग करने वाले अफीम तस्कर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, गिरफ्तारी पर है 10 हजार का इनाम – Neemuch: Bulldozer Runs On Illegal House Of Opium Smuggler Firing On Police

पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए अफीम तस्कर के खिलाफ नीमच पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश में पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुए अफीम तस्कर के खिलाफ नीमच पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा अफीम तस्कर फतेहलाल नागदा के बिजलवास स्थित अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया गया। 

पुलिस ने तस्कर फतेहलाल नागदा की गिरफ्तारी के लिए 10,000 का इनाम भी घोषित किया है। दरअसल कुख्यात तस्कर बेखौफ होकर एक नहीं बल्कि तीन बार पुलिस पर फायरिंग कर चुका है। बीते दिनों भी जब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी तब भी वह पुलिस पर फायर कर मौके से भाग निकला था।

फ्रीज होगी संपत्ति
अफीम तस्कर नागदा के यहां कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कारगर कार्रवाई करने के लिए मुंबई की सफेमा कोर्ट द्वारा भी नागदा की लगभग सवा करोड़ से अधिक की चल अचल संपत्ति फ्रीज करने के निर्देश दे रखे हैं। इसमें परिजनों के साथ ही सहयोगियों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति भी फ्रीज रहेगी। नागदा ने तस्करी की काली कमाई से वाहन, खेत, मकान भी खरीद रखे हैं, जिस पर पुलिस और प्रशासन की नजर है।

विस्तार

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!