एक्सक्लूसिवडेली न्यूज़

जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर: भारत माला योजना के तहत सिक्सलेन बाइपास स्वीकृत

कानपुर-सागर सिक्सलेन को झांसी खजुराहो फोरलेन से जोड़कर बाइपास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी

चौका से चंद्रपुरा तक बनेगा बाइपास

छतरपुर. कभी सड़क मार्ग के मामले में पिछड़ा माने जाना वाला बुंदेलखंड अब समृद्धि की नई राह पर बढ़ रहा है। छतरपुर शहर में बाइपास न होने से दुर्घटना व जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत की बड़ी खबर है। झांसी खजुराहो फोरलेन के बाद अब कानपुर सागर नेशनल हाइवे पर भारत माला योजना के तहत सिक्सलेन बाइपास का निर्माण किया जाएगा। सागर कानपुर नेशनल हाइवे का सिक्सलेन चंद्रपुरा के पास झांसी खजुराहो फोरलेन पर मिलेगा।  केन्द्रीय समाज न्याय एंव अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार की पहल पर केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने शहर से गुजरे दूसरे नेशनल हाइवे पर सिक्सलेन बाइपास बनाने की मंजूरी दी है।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि शहर में पहले दोनों नेशनल हाइवे को जोड़ते हुए रिंगरोड बनाए जाने का प्रस्ताव था। लेकिन इसके लेकर आ रही परेशानियों को देखते हुए अब कानपुर सागर सिक्सलेन को झांसी खजुराहो फोरलेन से जोड़कर बाइपास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सिक्सलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब इसी जमीन पर बाइपास बनाया जाएगा। दो नेशनल हाइवे के क्रॉस पर गठेवरा के पास जुड़ेंगे सिक्सलेन व फोरलेन बाइपास, सिक्सलेन बाइपास होने से अलग-अलग लेन के वाहन अलग अलग आ-जा सकेंगे।

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!