प्रधान प्रहरी करुणेन्द्र सिंह परिहार बने एएसआई: जेल अधीक्षक केके कुलश्रेष्ठ और जेलर आरएस पांडे ने एएसआई का स्टार लगाया

छतरपुर। जिला जेल में पदस्थ प्रधान प्रहरी करुणेन्द्र सिंह परिहार का प्रमोशन एएसआई के पद पर हुआ है। सोमवार को जिला जेल में अधीक्षक केके कुलश्रेष्ठ और जिला जेल जेलर रामशिरोमणि पांडे ने एएसआई का स्टार लगाया। वहीं प्रधान प्रहरी से प्रमुख मुख्य पहरी बने करुणेन्द्र सिंह परिहार का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। आपको बता दें कि करुणेन्द्र सिंह जिला जेल में काफी समय से पदस्थ हैं, और उनका कार्य व्यवहार जेल एवं बंदियों के प्रति अच्छा है। उनके प्रमोशन होने पर जेल स्टाफ ने भी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है। ज्ञातव्य है कि करुणेन्द्र सिंह परिहार की पहली पदस्थापना लवकुशनगर में 12 अगस्त 1993 को आरक्षक के रूप में हुई थी। अगस्त 2007 तक वहां सेवाएं दीं। लवकुशनगर से नौगांव स्थानांतरण हुआ, और वहां 2015 तक सेवाएं दीं। नौगांव में प्रमोशन होने के बाद टीकमगढ़ जिला जेल के लिए स्थानांतरण हुआ। टीकमगढ़ जिला जेल में 2 साल तक प्रधान प्रहरी के रूप में सेवाएं देने के बाद मई 2017 में छतरपुर जिला जेल ट्रांसफर हुआ। जिला जेल छतरपुर महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी। जिसमें वारंट शाखा का निर्वाह, स्थापना गार्ड प्रभारी और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अच्छी सेवाएं दीं। छतरपुर जिला जेल में प्रमोशन होने के बाद प्रमुख मुख्य पहरी के रूप में उन्हें सागर जिले की रेहली जेल में पदस्थ किया गया है।

जेलर आरएस पांडे ने दूरभाष पर जानकारी में बताया कि अवैध मादक पदार्थ के अंदर जाने को लेकर प्रधान प्रहरी और स्टाफ के सख्ती के चलते जेल में कोई ऐसी घटना घटित नहीं हुई। जिससे जेल प्रबंधन के ऊपर कोई प्रशन खड़ा हो सके। बड़े से बड़े अपराधियों का मन परिवर्तन कर जेल में भाईचारे को बढ़ावा दिया जा रहा है। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल में गुणवत्ता युक्त खाने की व्यवस्था कैदियों को शासन के नियमानुसार की जा रही है। और हम सभी अपने अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। छतरपुर जिला जेल में प्रधान पहरी कल्याण सिंह परिहार की सेवाएं सराहनीय योग्य है।