मध्यप्रदेश

Indore Weather:इंदौर में बढ़ी ठंडक, सीजन की सबसे सर्द रात रही, पारा दो डिग्री लुढ़का – : Indore Weather Update: Temperature Fall Down Cold Wave Alert In Mp’s Indore News In Hindi

इंदौर मेें ठंडक बढ़ने लगी है।
– फोटो : amar ujala digital

ख़बर सुनें

इंदौर में दिसम्बर तो ज्यादा ठंडा नहीं रहा, लेकिन जनवरी माह में ठंडक मौसम में घुलने लगी है। रात को सर्द हवाओं ने ठंड के तेवर तीखे होने का अहसास कराया। 25 दिसम्बर तक तो घरों में कम स्पीड में पंखे चलाने की जरूरत महसूस हो रही थी, लेकिन जनवरी के पहले सप्ताह में अलाव जलाने पड़ रहे हैं।

रविवार की रात उत्तर पूर्वी हवाएं 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। बीते 24 घंटे में पूर्वी हवाएं अधिकतम 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। इससे मौसम ठंडा हो गया। रविवार को शहर में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट रही। रात का तापमान 9.4 डिग्री रहा, जो इस सीजन की सबसे सर्द रात थी। रविवार को दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।

अब लगातार बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। इस वजह से जनवरी में शीत लहर का असर दिखाई देगा। तीन जनवरी तक तापमान में हल्की गिरावट होने से हल्की ठंड रहेगी, लेकिन इसके बाद ठंड के तेवर तीखे होंगे। जनवरी में कुछ कोल्ड डे भी हो सकते हैं। ठंड के कारण प्रशासन ने सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों का समय बदला हुआ है। कक्षाएं सुबह 9 बजे से संचालित हो रही हैं, ज्यादा ठंड होने पर स्कूलों में अवकाश भी घोषित हो सकते हैं।

विस्तार

Source link

एडवोकेट अरविन्द जैन

संपादक, बुंदेलखंड समाचार अधिमान्य पत्रकार मध्यप्रदेश शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!