विक्टोरिया अस्पताल में कराया गया भर्ती; सहकारिता विभाग में पदस्थ हैं महिलाएं | Admitted to Victoria Hospital; Women are posted in the cooperative department

जबलपुर36 मिनट पहले
जबलपुर में सहकारिता विभाग में कार्यरत एक महिला का विभाग की ही दो अन्य महिलाओं के साथ विवाद का मामला सामने आया हैं। जहां विवाद के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही हैं। दोनों महिला के बीच विवाद इतना बढ़ा कि महिलाओं ने आपस में धक्का मुक्की शुरू कर दी। जिसके कारण एक महिला अनियंत्रित होकर जमीन में नीचे जा गिरी। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है।
ओमती थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर विपिन तिवारी के मुताबिक जिला अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक शासकीय महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना घटित हुई है। पुलिस जब जिला अस्पताल पहुंची तो वहां पर घायल महिला ममता धनौरिया ने पुलिस को बताया कि वह सहकारिता विभाग में पदस्थ है। जहां उसके साथ ही रीता यादव और हेमलता डोंगर भी काम करती है।
जो लगातार ममता के साथ रंजिश रखती है। विगत दिनों दोनों महिलाओं ने किसी बात को लेकर ममता से विवाद करते हुए उसे धक्का दे दिया। जिसके कारण ममता जमींन पर गिर गई। जिससे उसकी कमर सहित हाथ में चोटे आई है। वही ओमती पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Source link