Home खास खबर न भय न भ्रष्टाचार, क्षेत्रीय जनता के बेटा हैं नीरज दीक्षित :...

न भय न भ्रष्टाचार, क्षेत्रीय जनता के बेटा हैं नीरज दीक्षित : सीपी मित्तल, विधायक की किसान संघर्ष पद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

120
0

छतरपुर। महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित के नेतृत्व में संपूर्ण महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के किसानों, नौजवानों, बुजुर्गों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्र्राम गौरारी से किसान पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। महाराजपुर में आमसभा के दौरान कांग्रेस संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने उन विपक्षी नेताओं को करारा जवाब दिया जो खिलाफत करते नजर आए। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजपुर अंचल में न भय रहा और न भ्रष्टाचार। विधायक नीरज दीक्षित ने इस क्षेत्र में सिर्फ बेटा बनकर विकास कार्यों को अंजाम दिया है।


मंगलवार को महाराजपुर के निकटवर्ती ग्राम गौरारी में सुंदरकांड पाठ के आयोजन के साथ किसान संघर्ष पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन के प्रदेश सहप्रभारी सीपी मित्तल, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, राजनगर विधायक कुं. विक्रम सिंह नातीराजा, जिला प्रभारी नारायण प्रजापति, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष अनीस खान, मनोज त्रिवेदी, गगन यादव, दीप्ति पांडे, कैलाश कुशवाहा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस यात्रा में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर यात्रियों का हौसला बढ़ाया। महाराजपुर में आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन पटेल ने कहा कि चुनाव समय में विपक्षी हमदर्द बनने का नाटक न करें। जनता ने यह साबित कर दिया है कि जो 5 साल हमारे सुख दुख में साथ रहे उन्ही का देंगे। श्री पटेल ने अपने संबोधन में नीरज दीक्षित को पुन: भविष्य का विधायक बताते हुए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने जनता से कहा कि इस विधानसभा सहित छतरपुर की तीन सीटों पर कांग्रेस विधायकों का कार्यकाल देखा, न भय न भ्रष्टाचार केवल और केवल जनता का विधायक जिन्होंने जनता के बीच जनता के लिए ही काम किया। महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने विधानसभा क्षेत्र को परिवार माना और क्षेत्र रुपी परिवार की सेवा की। अब आपका समय आया है उस सेवा का फल आपको देना हैं। कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी सीपी मित्तल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपको नीरज सहित सभी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को जिताना है और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होने छतरपुर जिले की संपूर्ण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी जीतने पर छतरपुर जिले को मंत्री पद दिलाये जाने का वचन दिया। सभा में विधायक नीरज दीक्षित ने कहा कि मैं इस क्षेत्र का बेटा हूं और इस विधानसभा क्षेत्र का हर व्यक्ति मेरा परिवार है। क्षेत्र रूपी परिवार का हर सदस्य विधायक है। यह मेरे लिए सौभाग्य पूर्ण क्षण है कि मेरे क्षेत्र का हर व्यक्ति विधायक है। उन्होंने महाराजपुर की चौरसिया धर्मशाला में पेवर्स लगाने सहित लाखों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा कि पान विकास निगम की घोषणा करने वाले आज मौन हैं और भाजपा के मंत्री ही भाजपा के मुख्यमंत्री की घोषणाओं की पोल खोल रहे हैं। लाड़ली बहना पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसानों के लिए भावांतर योजना चलाई गई थी, यह कितने दिन चली आप सबको पता है। यही हाल लाडली बहना योजना का होने वाला है। श्री दीक्षित ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की उपलब्धियों और योजनाओं को जनता के बीच रखा। आमसभा को विधायक आलोक चतुर्वेदी, विधायक कुं. विक्रम सिंह नाती राजा, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Google search engine
Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here