Home क्राइम छतरपुर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 करोड़ की ठगी करने वाला यूपी...

छतरपुर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 करोड़ की ठगी करने वाला यूपी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार; आलीशान क्रेटा कार और चेकबुकों का जखीरा बरामद

124
0

छतरपुर। थाना सिविल लाइन में फरियादी करण सिंह महावीर कालोनी पुराना पन्ना नाका एवं थाना कोतवाली अंतर्गत शिव कॉलोनी निवासी महिला फरियादिया से नौकरी लगवाने एवं पेट्रोल पंप खुलवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी संबंधी रिपोर्ट पर संबंधित थानों में पृथक पृथक धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान पाया गया कि दोनों थानों के प्रकरणों में आरोपी द्वारा नौकरी दिलवाले एवं पेट्रोल पंप स्वीकृत की अनुमति हेतु फर्जी लेटर रसीद नियुक्ति पत्र तथा इनवॉइस लेटर इत्यादि दिखाकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने पुलिस टीम गठित कर शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों में दबिश देकर आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी अतुल कुमार पांडेय पिता कमलेश कुमार पांडेय निवासी धनौरा थाना कोतवाली जालौन उ.प्र. को मऊ गुरसराय रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा साथियों के साथ मिलकर फरियादी के साथ फरियादियों के साथ लाखों रूपये की धोखाधडी करने का अपराध करना स्वीकार किया है। अभियुक्त के पास से ट्रांजैक्शन में प्रयुक्त 11 क्रेडिट डेबिट कार्ड, 7 पासबुक चेकबुक, 2 मोबाइल, हुंडई क्रेटा कार, नगद राशि, धोखाधडी करने के नाम पर लिये गये विभिन्न दस्तावेज कीमत करीब 12 लाख रुपए जप्त किये हैं। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया, अन्य की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, उनि शैलेन्द चौरसिया, आरक्षक धीरेन्द्र, धर्मेन्द्र एवं साईबर टीम की भूमिका रही।

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here